फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सावजियां में रीछ के हमले से व्यक्ति गंभीर घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
पुंछ। मंडी तहसील में भारत-पाकिस्तान नियंत्रण रेखा पर सावजियां में रीछ ने हमला कर एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल जहांगीर अहमद (36) पुत्र नूर मोहम्मद निवासी गांव बराड़ी, सावजियां को उपजिला अस्पताल मंडी भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन

परिजनों के अनुसार बुधवार को बाद दोपहर जहांगीर अहमद घर से कुछ दूरी पर काम कर रहा था। अचानक रीछ ने उन पर हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। लोगों की मदद से रीछ को भगाया। वहीं, सूचना मिलने पर सावजियां चौकी प्रभारी अनिल शर्मा पुलिस बल सहित पहुंचे और घायल को मंडी अस्पताल तक पहुंचाया। घायल के परिजनों ने आरोप लगाया कि आए दिन रीछ हमले में लोग घायल हो रहे हैं, पर वाइल्ड लाइफ विभाग कुछ नहीं कर रहा। गौरतलब है कि मंडी तहसील में डेढ़ महीने में रीछ के हमलों में छह लोग घायल हो चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें