फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: कस्बे के 11 मोहल्ले और 2 मंडियों में गत छह दिनों से नहीं मिला पानी

Thu, 14 Sep 2023 01:59 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे की मंडी ठलोरा, मंडी गढ़ व 11 मोहल्ले के लोग पानी की किल्लत से जूझ रहे हें। पिछले छह दिनों से पानी ही नहीं है। इससे लोगों को दूर दराज से पानी लाना पड़ रहा है। स्थानीय निवासी राज कुमारी, करतार चन्द, पृथवी राज, अश्वनी ने बताया कि उनके मोहल्लों में गत छह दिनों से पानी ही नहीं है। इस बारे में विभागीय अधिकारियों को अवगत करवाए जाने के बावजूद भी उन्हें पानी नहीं दिया जा रहा है।
लोगों ने बताया कि संगवाली मंडी में ट्यूबवेल पर गत पांच दिनों से पंप जल जाने से पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। वहीं जलाकी मोहल्ले में बने हौज में बिजली ही नहीं है। इस वजह से पंपसेट नहीं चल रहे हैं। लोगों के अनुसार कि जब वह जल शक्ति विभाग से शिकायत करते है तो वह बिजली की कटौती के बारे में कह देते है, जबकि बिजली विभाग से शिकायत की जाती है तो वह जल शक्ति विभाग पर थोप देते हैं कि यह उनका काम है। दोनों विभागों की आपसी खींचतान में आम लोग परेशान हो रहे हें। पानी की किल्लत के चलते लोग एक किलोमीटर दूर जा कर पानी ला रहे हें। स्थानीय लोगों के अनुसार की विभागीय अधिकारी भी झूठे आश्वासन दे रहे हैं। गत मंगलवार को बिजली में खराबी आई थी, विभाग आज तक खराबी ही नहीं ठीक कर सका है। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि यदि शीघ्र ही उनके मोहल्ले में पानी की आपूर्ति को सुचारू नहीं बनाया गया तो वह विभागीय अधिकारियों का घेराव करेगें।
विज्ञापन


गत मंगलवार को बारिश के साथ तेज हवा चलने से बिजली में कुछ खराबी आई थी। उनके कर्मचारी खराबी ठीक करने में जुटे हुए हैं। वहीं जलाकि मोहल्ले में लगा पानी के हौज का बिजली का ट्रांसफार्मर जल गया है जिसे जल शक्ति विभाग की ओर से मरम्मत करवाया जाना है। -मनोज मन्हास, एईई बिजली विभाग सांबा।
विज्ञापन


क्षेत्र में पानी की कमी नहीं है, जब बिजली की कटौती होती है तो परेशानी बनती है। बिजली नही होने से पंपसेट नहीं चल पाते हैं।- ब्रिज मोहन, कार्यकारी अभिंयता जल शक्ति विभाग सांबा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें