फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बाबा सिद्ध गोरिया का मेला सम्पन्न, श्रद्धालुओं ने माथा टेकर मांगी मुरादें

Mon, 03 Jul 2023 07:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिले के स्वांखा में बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में भव्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें जम्मू-कश्मीर सहित अन्य कई राज्यों के श्रद्धालु पहुंचे। इस दौरान मेले को सफल बनाने के लिए जिला प्रशासन की ओर से कई इंतजाम किए गए थे। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बिजली-पानी की विशेष सुविधा दी गई थी। जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लंगर लगाए गए थे। मंदिर परिसर में भी लंगर का विशेष प्रबंध किया गया था।
विज्ञापन

जिला उपायुक्त अभिषेक शर्मा, एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने जहां सुविधाओं व सुरक्षा व्यवस्था को जांचा, वहीं, उन्होंने बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में माथा टेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया। इस अवसर पर मंदिर के गददी सेवक बाबा भोला नाथ ने उनका स्वागत किया। बॉर्डर वेलफेयर ऑर्गनाईजेशन के प्रधान अभिनाश चौधरी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री रमण भल्ला ने भी बाबा के दरबार में माथा टेका। बटाला पंजाब से आई महिला सिमरण ने बताया कि उनके घर औलाद नहीं थी सात वर्ष शादी को हो चुके थे, उन्हें एक रिश्तेदार ने बताया कि वह बाबा सिद्ध गोरिया मंदिर में मन्नत मांगें उन्होंने जहां आ कर मन्नत मांगी, उनके घर पुत्र का जन्म हुआ। अब वह अपने बेटे को साथ लेकर मन्नत चढ़ाने के लिए आए हैं। हिमाचल के नूरपुर से आए दंपती दीपक व मंजु ने बताया कि उन्हें शादी के दस वर्ष बाद भी औलाद नहीं थी उन्होंने बाबा सिद्ध गोरिया देव स्थान पर मन्नत मांगी थी, मन्नत पूरी होने पर वह आए हैं। उनका कहना था कि बाबा सिद्ध गोरिया सभी की मनोकामना पूरी करते हैं। बाबा सिद्ध गोरिया देव स्थान के महंत बाबा भोला नाथ का कहना था कि वार्षिक मेले में जम्मू-कश्मीर के अतिरिक्त बाहरी राज्यों से भी श्रद्धालु बाबा के दरबार में पहुंचते हैं। बाबा के दरबार में मांगी मन्नतें सभी की पूरी होती हैं। उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन की ओर से भी पूरा सहयोग मिला है। उनके अनुसार कि मंदिर प्रबंधकों की और से भी युवा वालंटियर्स को मंदिर परिसर में तैनात किया है। मेले में पहुंचने बाले श्रद्धालुओं के वाहनों को नियंत्रण किए जाने के लिए यातायात पुलिस ने जगह-जगह नाके लगा कर बैरिकेट लगाए थे। ताकि श्रद्धालुओं को असुविधा न हाे। वाहनों को पार्क स्थल पर ही पार्क करने के लिए पुलिस के जवान जगह जगह तैनात किए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें