संवाद न्यूज एजेंसी
राजोरी। जिले की चिंग्स पुलिस चौकी के तहत पड़ने वाले अंदरूथ गांव में नाले में नहाते समय एक व्यक्ति डूब गया और उसकी मौत हो गई। इस घटना से परिजनों में मातम पसरा हुआ है। वहीं, पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिए सौंप दिया।
गांव निवासी 24 वर्षीय मोहम्मद फैजी पुत्र मोहम्मद मुश्ताक रविवार को सुबह जंबीर नाला में नहाने गया था। इस दौरान वह गहरे पानी में चला गया और डूब गया। डूबने की सूचना मिलते ही परिजनों सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गया और बचाव कार्य में लग गए। कड़ी मशक्कत के बाद स्थानीय लोगों ने परिवार के सदस्यों की मदद से युवक को बाहर निकाला और अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। उधर पुलिस ने मामले का संज्ञान लेते हुए शव का पोस्टमॉर्टम के बाद अन्य औपचारिकताएं पूरी करने के बाद शव परिवार को सौंप दिया है।