फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: 20 लोगों की आंखों के मोतियाबिंद का हुआ सफल ऑपरेशन

Thu, 14 Sep 2023 02:00 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुंछ। स्वास्थ्य विभाग की तरफ से बुधवार को नगर स्थित राजासुखदेव सिंह जिला अस्पताल में निशुल्क मोतियाबिंद ऑपरेशन शिविर का आयोजन किया गया। 23 लोगों ने अपना नामांकन करवाया था जिनमें से चिकित्सकों ने 20 लोगों के आंखों का सफल ऑपरेशन कर उनकी आंखों की रोशनी लौटाई।
विज्ञापन

मोतियाबिंद शिविर की अध्यक्षता अस्पताल के सुपरिटेंडेंट डॉ. जुल्फकार अली ने की। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनीस अल्ताफ नबी और जिला विकास उपायुक्त यासीन एम. चौधरी इसके मुख्य अतिथि रहे। एक बुजुर्ग से फीता कटवा कर शिविर का उद्घाटन किया गया। इसके बाद ऑपरेशन करने का क्रम शुरू हुआ। 20 लोगों का सफलता पूर्वक ऑपरेशन किया गया। वहीं इस अवसर पर जिला अधिकारियों ने 18 सितंबर से 22 सितंबर 2023 तक एक और मोतियाबिंद सर्जरी शिविर निर्धारित किया है। उधर उद्घाटन के उपरांत जिला विकास उपायुक्त ने व्यक्तिगत रूप से मरीजों से बातचीत की। उनके अनुभवों को सुना और उन्हें स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के लिए निरंतर समर्थन का आश्वासन दिया। मुख्य चिकित्सा अधिकारी, डॉ. अनीस अल्ताफ नबी ने बताया कि जम्मू-कश्मीर केंद्र शासित प्रदेश के स्वास्थ्य और चिकित्सा शिक्षा विभाग के प्रशासनिक सचिव डॉ. बुपिंदर कुमार के निर्देश और जिला विकास उपायुक्त की सिफारिश पर आयोजित इस शिविर का उद्देश्य जिले के लोगों को आवश्यक नेत्र देखभाल सेवाएं प्रदान करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें