फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शहीद एएसआई मोहन लाल शर्मा के नाम पर होगा सरकारी मिडिल स्कूल तरोटी

Thu, 14 Sep 2023 01:54 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
ज्यौड़ियां। खौड़ उपजिले के गांव तरोटी निवासी शहीद एएसआई मोहन लाल शर्मा पुत्र कुंज लाल शर्मा जोकि जम्मू कश्मीर आरमड पुलिस में बतौर एएसआई के पद पर तैनात थे और वह सेवा देते समय 16 सितम्बर 2001 को कश्मीर के हदवाडां क्षेत्र में आतंकवादियों से लोहा लेते हुये शहीद हो गये थे जिनकी शहादत को याद करते हुये 16 सितम्बर को उनके 22वें शहीदी दिवस पर सरकारी मिडिल स्कूल तरोटी (धनवाल) में कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है! बता दें कि जम्मू-कश्मीर युटी प्रशासन की तरफ सरकारी मिडिल स्कूल तरोटी (धनवाल) का नाम अब शहीद एएसआई मोहन लाल शर्मा मिडिल स्कूल के नाम से जाना जाएगा कयोकि प्रशासन की तरफ से स्कूल का नाम शहीद एएसआई मोहन लाल शर्मा के नाम पर कर दिया है! शहीद के परिजनों ने इस मौके पर क्षेत्र के अधिक से अधिक लोगों से पहुंचने की अपील की है। कार्यक्रम दोपहर 12 बजे शुरू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें