फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: मां भगवती के जागरण में भजनों पर झूमें श्रद्धालु

Mon, 03 Jul 2023 06:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

सुंदरबनी। शक्ति संस्थान में यदुवंशी ब्रदर्स द्वारा बीती रात्रि को एक विशाल जागरण में मां भगवती का गुणगान किया गया। नन्हे गायकों को सुनने के लिए हजारों की तादाद में भक्तों का हुजूम उमड़ पड़ा। बड़ी संख्या में लोग भजनों की धुन पर मां का गुणगान करते हुए नाचते रहे। आचार्य विष्णु दास शास्त्री एवं गोविंद शास्त्री ने बताया कि मां भगवती का जागरण बहुत ही श्रद्धा और उल्लास के साथ पूर्ण हुआ।
विज्ञापन

इस अवसर पर भक्तों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए शक्ति संस्थान सुंदरबनी द्वारा सुंदरबनी शहर की विभिन्न गलियों में एलईडी लगाकर जागरण का लाइव प्रसारण किया गया। उन्होंने बताया कि बीती रात्रि को लगभग 10 बजे दिव्य ज्योति जागरण के साथ साथ ही मां भगवती का जागरण प्रारंभ किया गया। श्रद्धालु रामलाल, गोविंद शर्मा, गणेश कुमार, दुर्गा देवी, शारदा देवी आदि ने बताया कि मां का गुणगान रात्रि भर चलता रहा और सुबह तारा रानी की कथा के बाद भोग के साथ जागरण का समापन हुआ। इस अवसर पर आए हुए सभी भक्तों को विभिन्न प्रकार के प्रसाद वितरित किए गए। महामंडलेश्वर सुश्री सुनीतानंदगिरी, तहसीलदार सुंदरबनी कपिल कांत खजुरिया, थाना प्रभारी सुंदरबनी दीपक पठानिया विशेष रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें