फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: एलओसी क्षेत्र के युवाओं के लिए सैन्य भर्ती की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
नौशेरा। एलओसी क्षेत्र के लोगों ने रविवार को बैठक कर जम्मू कश्मीर के उप राज्यपाल से इलाके के युवाओं के लिए सैन्य भर्ती की मांग की है। सेरी ब्लॉक की पंचायत डींग (कलाल) के सरपंच रमेश चौधरी ने कहा कि डीग कलाल के लोगों ने हमेशा सेना के साथ कंधे से कंधा मिलाकर सहयोग किया है। इसलिए पंचायत डींग, कलाल, सेरी, स्याल, मंगयोट, गगरोट के युवाओं को सैन्य पोर्टर की भर्ती में पहल दी जाए। वहीं, मांग की कि रहबरे-तालीम के तहत तैनात अध्यापकों के लिए स्थानांतरण पॉलिसी बनाई जाए ताकि खास कर महिला शिक्षकों को राहत मिल सके। गरीबी रेखा के परिवारों के बच्चों को पाठ्यक्रम सामग्री दी जाए। कृषि विभाग से मांग की कि किसानों को मुफ्त बीज और खाद दी जाए। बैठक में राकेश चौधरी, लंबरदार तिलक राज, हंस राज, बाबूराम, विजय चौदरी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें