संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। कस्बे के ललेयाना गांव की मुख्य नहर से शनिवार को लगभग 55 वर्षीय एक अज्ञात व्यक्ति का शव बरामद हुआ। ग्रामीणों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को नहर से बाहर निकाला और कब्जे में लेकर बिश्नाह उप जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक ने नीले रंग का पजामा और चेक कमीज पहनी हुई थी। पुलिस को मृतक के पास से किसी भी प्रकार का शिनाख्ती कागजात न मिलने के कारण मृतक की पहचान नहीं हो पाई। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच पड़ताल शुरू कर दी है।