फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: पुलिस ने हेरोइन आपूर्तिकर्ता आशु जाट को जेल भेजा

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। जिला पुलिस ने एक हेरोइन आपूर्तिकर्ता ''''आशु जाट'''' को पकड़कर जेल में भेज दिया है। एसएसपी सांबा के अनुसार आशु चौधरी उर्फ आशु जाट सांबा, जम्मू और कठुआ जिलों के नशेड़ियों को हेरोइन की आपूर्ति करता था। इस पर गंग्याल और विजयपुर में मामले दर्ज हैं। हाल ही में इसे सांबा पुलिस ने गिरफ्तार किया था और हेरोइन बरामद की थी।
विज्ञापन

हेरोइन की अवैध तस्करी में बार-बार लिप्त होने को देखते हुए एसएसपी सांबा बेनाम तोश ने संभागीय आयुक्त के कार्यालय में डोजियर और अन्य संबंधित दस्तावेज तैयार कर जमा करवाए। पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम, 1988 के तहत नजरबंदी के लिए 24 वर्षीय आशु चौधरी उर्फ आशु जाट निवासी गगोर, तहसील विजयपुर, जिला सांबा के खिलाफ मंडलायुक्त जम्मू रमेश कुमार ने आदेश जारी किया। आदेश मिलने के तुरंत बाद थाना प्रभारी विजयपुर त्रिभुवन खजुरिया ने अतिरिक्त एसपी सुरिंदर चौधरी की निगरानी में आशु जाट को हिरासत में लिया और उसे जिला जेल आंफ्ला जम्मू में भेज दिया। सांबा के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेनाम तोश ने कहा कि सांबा पुलिस ने दो कुख्यात हेरोइन आपूर्तिकर्ताओं दीपू पंजाबी और आशु जाट को पीआईटीएनडीपीएस अधिनियम के तहत हिरासत में लिया है और जेल में बंद कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें