फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बैडमिंटन में एकल में रितिक और डबल में निर्मल व अक्षित विजयी

Thu, 15 Jun 2023 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सांबा। कस्बे के आराजी मोहल्ले में स्थित इनडोर स्टेडियम में बुधवार को सांबा स्पोर्ट्स क्लब की ओर से ब्रिगेडियर राजेन्द्र सिंह मेमोरियल बैडमिंटन प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले हुए। पुरुष सिंगल में रितिक ने आर्यन को हराया। पुरुष डबल में निर्मल व अक्षित ने रितिक व आर्यन को हराया। वहीं, लड़कियों के 19 वर्ष आयु वर्ग के बैडमिंटन में तुलसी ने नरियाना को हराया।
विज्ञापन

19 वर्ष आयु वर्ग में लड़कों के डबल में राघव व शिवांश ने सत्यम और शहीन को हराया। वहीं, 40 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के डबल मुकाबले में अजय शर्मा व दीपक शर्मा ने सुधीर व संदीप को हराया। इस अवसर पर राजपूत सभा के पूर्व जम्मु-कश्मीर अध्यक्ष कुंवर नारायण सिंंह मुख्य अतिथि के रूप में मौजूद रहे। वहीं, नगर परिषद के अध्यक्ष पवन कोहली भी मौजूद रहे। अतिथियों ने खिलाड़ियों को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के आयोजक अजातशत्रु सिंह ने सभी का धन्यवाद किया। इस अवसर पर सरपंच रविन्द्र सिंह, र्पाषद विनोद सिंह, अंकुश, अरुण शर्मा, राकेश थापा, दीपक संब्याल, लक्की सब्यांल, अजय शर्मा, जय शर्मा, अभिनंदन, अकशदीप, दीपक शर्मा आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें