फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: बोरवेल पर 50 फीसदी सब्सिडी दे रही सरकार, फायदा उठाएं किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
अरनिया । पंचायत पचेल में आयोजित तीन दिवसीय किसान संपर्क अभियान बुधवार को संपन्न हो गया। अंतिम कृषि अधिकारी महेश शर्मा ने बोरवेल, मशरूम व सरसों खेती, मशीनरी की योजनाओं से अवगत करवाया। किसानों ने ट्रैक्टर, कंबाइन और खेतीबाड़ी से जुड़े उपकरणों में रुचि दिखाई। कृषि अधिकारी ने किसानों को खेतीबाड़ी से जुड़े उपकरणों के बारे में समझाया। योजना का फायदा लेने के बारे में भी बताया गया।
विज्ञापन

उन्होंने बोरवेल के बारे में बताया। कहा कि 30 मीटर से ज्यादा गहराई वाला बोरवेल डीप होता है। जबकि, 30 मीटर से कम गहराई वाला बोरवेल शैलो होता है। डीप बोरवेल पर 2 लाख रुपये से अधिक और शैलो बोरवेल पर 1 लाख रुपये तक लागत आती है। दोनों ही योजनाओं में 50 फीसदी सब्सिडी सरकार देती है। किसानों को इसका फायदा उठाना चाहिए। किसानों को मशरूम की खेती के बारे में भी बताया गया। कृषि अधिकारी ने बताया कि शेड से लेकर बीज तक की सुविधा विभाग मुहैया करवाता है। इस मौके पर पशुपालन विभाग से डॉ. शाहनवाज सहित अन्य अधिकारी मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें