फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: शिक्षक की पिटाई से छात्र के बाजू की हड्डी टूटी

Thu, 08 Jun 2023 04:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

घगवाल। कस्बे के निजी स्कूल में छात्रों की पिटाई किए जाने के मामला सामने आया है। निजी स्कूल के प्राचार्य की पिटाई से आठवीं कक्षा के छात्र की बाजू की हड्डी टूट गई। परिजनों ने पुलिस थाना में इसकी शिकायत की है।
पीड़ित छात्र हिमेश थप्पा ने बताया कि वह विनोद विद्या मंदिर हाई सेकेंडरी स्कूल नौनाथ में पढ़ रहा है। छात्र के अनुसार उसका कसूर बस इतना था कि हम दोस्तों ने मिलकर एक व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था, जो कि हमारा पर्सनल ग्रुप था। प्रिंसिपल इस बात को लेकर परेशान करते थे। साथ ही स्कूल के बाहर ट्यूशन पढ़ने को लेकर भी परेशान किया जाता था। छात्र ने बताया कि यह भी धमकी दी गई है कि यदि घर वालों को यह बताया कि मैंने आप लोगों की पिटाई की है तो उन्हें स्कूल से बाहर निकाल दिया जाएगा। परिजनों का आरोप है कि प्राचार्य ने डंडे से हिमेश थप्पा की बेरहमी से पिटाई की है। डंडे की चोट से हिमेश के बाजू की हड्डी टूट गई। बच्चे को तुरंत इलाज के लिए भेजने की बजाय उसे स्कूल से सीधे घर भेज दिया गया। दर्द से कराह रहे हिमेश का उसके परिजनों ने इलाज कराया। छात्र के परिजनों ने बच्चे का इलाज कराने के बाद पुलिस को इस मामले की शिकायत की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं, इस संदर्भ में विनोद विद्या मंदिर हायर सेकेंडरी स्कूल नौनाथ के प्रिंसिपल ने बताया कि बच्चों ने अपना पर्सनल ''पापा कि परी'' के नाम से व्हाट्सएप ग्रुप बनाया था। इसमें स्कूल में प्रवेश लेने वाले एक नए छात्र का नंबर भी जोड़ दिया। नए छात्र के परिजनों ने व्हाट्सएप ग्रुप चेक किया तो ग्रुप में गंदी चैटिंग की गई थी, परिजनों ने इसकी शिकायत हमें दी। इसके बाद हमने उस व्हाट्सएप ग्रुप के सभी बच्चों को कार्यालय में बुलाकर सिर्फ समझाया और डांटा था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें