जम्मू। जिला प्रशासन,पर्यटन विभाग व पुरातत्व विभाग की तरफ से 18 अप्रैल को विश्व धरोहर दिवस पर कई कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। कश्मीर संभाग में श्रीनगर के हरि पर्वत किले में सुबह सफाई अभियान, हेरिटेज वॉक का आयोजन होगा। वहीं, जम्मू के सांबा जिले में किले के अंदर सफाई अभियान, सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित करने की शपथ दिलाई जाएगी। साथ ही समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और ऐतिहासिक महत्व के प्रतीकों की झलक दिखाने के उद्देश्य से एसपीएस संग्रहालय, श्रीनगर और डोगरा कला संग्रहालय, जम्मू में सभी के लिए निशुल्क प्रवेश की घोषणा की है। ब्यूरो