जम्मू। शास्त्री नगर के दुर्गा मंदिर भवन में शनिवार को शिव विवाह का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। इस दौरान जंगम ने शाम सात बजे शिव विवाह कथा सुनाई। शिव की महिमा सुनकर श्रद्धालु भावविभोर हो गए। उसके बाद गायकों ने शिव भजनों के साथ समा बांधा। श्रद्धालुओं के लिए भंडारे का भी आयोजन किया गया था। आयोजक अर्पण शास्त्री ने बताया कि हर साल शिवरात्रि के उपलक्ष्य में शिव विवाह कथा का आयोजन करवाया जाता है। संवाद