जम्मू। रंगयुग की ओर से रविवार को वसंत पंचमी पर वसंत उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत सरस्वती वंदना से हुई। इस दौरान संगीत कक्षा के विद्यार्थियों और शिक्षकों ने प्रस्तुतियां दीं। इनमें डॉ. मुक्तेशी, अशुतोष मंगोत्रा, पंकज प्रधान, राज कुमार बहुरूपिया, हृदेश शर्मा, मोहित शर्मा और कृष्णा आदि शामिल हैं। कार्यक्रम में रंगयुग के निदेशक दीपक कुमार ने वसंत पंचमी के बारे में बताया। कार्यक्रम में डॉ. प्रिया दत्ता, डॉ. जूही मोहन, सुमित कुमार, आशीष शर्मा, शिवन गुप्ता मौजूद रहे। संवाद