फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राक्षसों ने गुरु विश्वामित्र के यज्ञ में डाला खलल

विज्ञापन
विज्ञापन
बिल्लू मंदिर में तीसरे दिन की रामलीला में सजा दशरथ का दरबार
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बिल्लू मंदिर में रामलीला का आयोजन जारी है। तीसरे दिन शनिवार को विश्वामित्र यज्ञ और दशरथ दरबार के दृश्य मंचित किए गए, जिनका दर्शकों ने खूब आनंद उठाया।
विज्ञापन

पहले दृश्य विश्वामित्र के यज्ञ का मंचित हुआ। इसमें दर्शाया गया कि गुरु विश्वामित्र के यज्ञ में राक्षस खलल डालते हैं। उनका यज्ञ रुक जाता है। इस पर वह क्रोधित होते हैं। राक्षस वहां से नहीं भागते। इस पर विश्वामित्र दशरथ दरबार में आते हैं और श्रीराम को यज्ञ की रक्षा के लिए भेजने को कहते हैं।
विज्ञापन

दशरथ राम को गुरु के साथ भेज देते हैं। रामलीला में विश्वामित्र का किरदार अरविंद, राम का अर्जुन, लक्ष्मण का सक्षम, दशरथ का सुधारक ने निभाया।



आज होगा ताड़का बध दृश्य का मंचन
चौथे दिन की रामलीला में फुलबाड़ी और ताड़का बध के दृश्यों का मंचन होगा। इसमें राम और सीता के मुलाकात के दृश्यों को मंचन किया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें