फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: राजा मंडलीक देवस्थान में हुआ हवन

Thu, 13 Feb 2025 02:44 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। माघ महीने के अंतिम दिन में पूर्णमासी और संक्रांति एक ही दिन मनाई गई। इस उपलक्ष्य में मढ़ क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड 72 स्थित प्राचीन राजा मंडलीक देवस्थान देरिया मौहल्ले में धार्मिक कार्यक्रम हुआ। इसमें महिला सत्संग मण्डली द्वारा सुबह नौ बजे हवन किया गया। इसके बाद सत्संग में प्रभु की महिमा का बखान हुआ। कंजक पूजन के बाद में भंडारे का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। पंडित विनोद जलोत्रा ने बताया कि माघ माह सनातन धर्म एक बड़ा ही पवित्र महीना है। इसमें स्नान, दान, व्रत और तप करने का विशेष महत्व बताया गया है। इस अवसर पर डीडीसी सदस्य बलबीर लाल, दीपक पांडेय, रीता देवी, रोमी देवी, मीरा देवी, पूजा देवी, शालू देवी, सुनिता देवी, तरसेम लाल, मोनू कुमार, मदन लाल, रवि कुमार, शिव बनाल आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें