जम्मू। विश्व हिंदू परिषद (विहिप) व बुड्डा अमरनाथ यात्री न्यास की ओर से मुख्यालय शक्ति आश्रम में मंगलवार को एक कार्यक्रम हुआ। इसमें यात्री न्यास व विहिप के प्रांत कोषाध्यक्ष सुरेंद्र मोहन अग्रवाल के निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित की गई। विहिप के प्रांत अध्यक्ष राजेश गुप्ता व यात्री न्यास के अध्यक्ष पवन कोहली ने कहा कि वह जीवन भर धार्मिक व सामाजिक कार्यों से जुड़े रहे। सभा में उपाध्यक्ष शक्ति दत्त शर्मा, मंत्री अभिषेक गुप्ता, बाबा यात्री न्यास के प्रदेश मंत्री सुदर्शन खजूरिया आदि मौजूद रहे। ब्यूरो