आरएस पुरा। सीमावर्ती गांव सीर में कुलदेव दाता राम सिंह शहीद के स्थान पर गिल बिरादरी की वार्षिक मेल मनाई गई। इसमें पहुंचे बिरादरी के लोगों ने दर्शन कर आशीर्वाद प्राप्त किया। सुबह श्रद्धालुओं ने हवन में आहुतियां डालकर पूजा-अर्चना की। पंचायत के पूर्व सरपंच रछपाल गिल ने बताया कि गांव सीर स्थित कुलदेव स्थान पर प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों से भी बिरादरी के सदस्य पहुंचते हैं। दोपहर बाद भंडारे का आयोजन किया गया। इस दौरान सेवानिवृत्त डीएसपी हरदीप सिंह गिल, चौधरी मुंशी राम, यशपाल गिल, गुरदीप सिंह गिल और कमेटी के सदस्य मौजूद रहे। संवाद