फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: भाजपा मुख्यालय में मनाया गया लोहड़ी का पर्व

विज्ञापन
भाजपा मुख्यालय जम्मू में लोहड़ी पर्व धूमधाम व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। 
विज्ञापन
जम्मू। भाजपा मुख्यालय जम्मू में सोमवार को लोहड़ी पर्व धूमधाम व पारंपरिक हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस दौरान नेताओं ने कार्यकर्ताओं को पर्व की शुभकामनाएं दीं। महासचिव संगठनव अशोक कौल ने कहा कि लोहड़ी का पर्व परंपरा को दर्शाता है। यह हमारी प्राचीन सांस्कृतिक लोकाचार का प्रतीक है। उन्होंने क्षेत्र में आतंकवाद और हिंसा की निंदा करते हुए जम्मू-कश्मीर में शांति के लिए प्रार्थना की। इस दौरान पूर्व उपमुख्यमंत्री कवींद्र गुप्ता, विधायक युद्धवीर सेठी, अरविंद गुप्ता, भाजपा एनईएम प्रिया सेठी, अयोध्या गुप्ता, बलदेव सिंह बिलावरिया, तिलक गुप्ता, बलबीर राम रतन आदि मौजूद रहे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें