अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। अक्षय तृतीया पर भैरव मंदिर चौक चबूतरा में भंडारे का आयोजन किया गया। इसमें बड़ी संख्या में लोगों ने हिस्सा लेकर प्रसाद ग्रहण किया।
अक्षय तृतीया के मौके पर मंदिर में दर्शन करने का क्रम सुबह आरती के बाद हुआ। देर शाम तक लोग पहुंचते रहे। भैरव मंदिर मंदिर के महंत रोमिल शर्मा मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि हर साल मंदिर में भंडारे का आयोजन होता है। दूर-दूर से मंदिर में लोग दर्शन करते हैं और प्रसाद ग्रहण करते हैं।