जम्मू। साहित्य अकादमी नई दिल्ली की ओर से शुक्रवार को डोगरी विभाग जम्मू यूनिवर्सिटी के सेमिनार हाल में आयोजित तीन दिवसीय कार्यशाला का समापन हो गया। इसका उद्देश्य हिंदी भारतीय बाल एवं किशोर कहानियों को डोगरी में अनुवाद करके डोगरी बाल साहित्य को बढ़ावा देना था। साहित्य अकादमी, नई दिल्ली के डोगरी संयोजक पदमश्री मोहन सिंह ने कहा कि सभी भारतीय भाषाओं के प्रचार प्रसार में साहित्य अकादमी अहम भूमिका निभा रही है। इससे लेखन कौशल का विकास होगा। इस मौके पर नीलम सरीन, खजूर सिंह, शिवदेव सिंह, सरिता खजूरिया, राकेश वर्मा, पदम देव सिंह व सुषमा चौधरी आदि मौजूद रहे। संवाद