फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: जानीपुर में चोरी मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 24 May 2025 02:05 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। जानीपुर पुलिस ने चोरी के मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान दीपक कुमार व इरफान महमूद के रूप में हुई है। गत छह अप्रैल को जानीपुर थाने में शिकायतकर्ता सुरेश शर्मा ने अपने घर से सोने के गहने चोरी होने की शिकायत दर्ज करवाई थी। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया। पुलिस के अनुसार जांच के दौरान चोरी के आरोप में दीपक कुमार को गिरफ्तार किया गया। पूछताछ के चलते उसने चोरी किए गए गहने इरफान महमूद को सौंपने की बात कबूल की। इसके आधार पर शुक्रवार को इरफान महमूद को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उसके कब्जे से एक सोने की चेन बरामद की गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें