फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: तेजधार हथियार के साथ दो वांछित आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Apr 2025 02:56 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। पुलिस ने डोगरा हॉल से दो वांछित आरोपियों को तेजधार हथियार के साथ गिरफ्तार किया है। उनकी पहचान डोगरा हॉल निवासी शुभम गिल उर्फ माया के रूप में हुई है, जबकी दूसरा नाबालिग है। पुलिस के अनुसार शुभम गिल उर्फ माया ने साथियों के साथ कुछ दिन पहले ओल्ड रिहाड़ी में एक युवक पर तेजधार हथियार से हमला किया था। इसमें उक्त युवक को गंभीर चोटें आई थीं। इस मामले में पुलिस को माया की तलाश थी। सोमवार को सूचना के बाद डोगरा हॉल में पक्का डंगा पुलिस व पुलिस पोस्ट रिहाड़ी की टीम ने दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान उनके कब्जे से एक तेजधार हथियार भी बरामद हुआ। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में पीएसए के तहत मामला दर्ज किया गया था। हत्या के प्रयास मामले में एक आरोपी भारत मोटा उर्फ बांगु को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें