फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: गोल गुजराल से तीन जुआरी गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 02:48 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
दोमाना। पौनीचक पुलिस ने रंजीतपुर कैंप गोले गुजराल क्षेत्र से गश्त के दौरान अजीत कॉलोनी से तीन जुआरियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया है। साथ ही उनके कब्जे से जुए की 24360 रुपये की नकदी बरामद की गई है। यह मामला शुक्रवार रात का है। गश्त के दौरान अजीत कॉलोनी में सड़क के किनारे पुलिस ने एक ई-रिक्शा (जेके02डीएच/0885) को खड़े देखा। जांच करने पर तीन लोगों को जुआ खेलते पाया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान जगदीप सिंह निवासी भोरी, हरपाल सिंह और सतिंदर सिंह दोनों निवासी कैंप गोल गुजराल के रूप में हुई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें