जम्मू। शहर की नानक नगर निवासी महिला को फिनायल पीने के बाद गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। महिला की हालात फिलहाल सामान्य बताई जा रही है। नानक नगर निवासी 35 वर्षीय बलजीत कौर पत्नी चरणजीत सिंह ने किसी वजह से फिनायल पी ली। पता चलने पर घरवालों ने तत्काल उसे गांधीनगर अस्पताल में भर्ती कराया। इससे बाद महिला को जीएमसी में रेफर कर दिया गया। वहीं, शहर के डिगियाना निवासी 33 वर्षीय जसविंदर सिंह को ड्रग की ओवरडोज के कारण जीएमसी में भर्ती कराया गया। जसविंदर बेहोशी की हालत में अपने घर के बाथरूम में पाया गया। इसके बाद उसकी मां ने उसे अस्पताल पहुंचाया। ब्यूरो