जम्मू। गांधीनगर के अप्सरा रोड इलाके में महिला से झपटमारी मामले में गिरफ्तार पुलिस कांस्टेबल को रिमांड पर लिया है। आरोपित को बुधवार को गांधीनगर पुलिस ने गिरफ्तार किया था। आरोपित कांस्टेबल पूर्व पुलिस महानिदेशक के आवास पर सुरक्षा ड्यूटी पर तैनात था। महिला से पर्स झपटने की घटना 16 अप्रैल को हुई थी। जांच के दौरान वारदात स्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को खंगालने के बाद आरोपी की पहचान हुई थी। संदिग्धों को पकड़ने के बाद पता चला की उसमें एक पुलिस कर्मी है। ब्यूरो