जम्मू। नबाबाद पुलिस थाने के अंतर्ग शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का मामला प्रकाश में आया है। तालाब तिल्लो में रहने वाली रामबन जिले की एक युवती ने इस संबंध में पुलिस में शिकायत दी है। इसमें बताया कि रामबन के ही रहने वाले एक युवक ने उसे शादी का झांसा देकर कई सालों तक दुष्कर्म किया। अब शादी से इंकार कर रहा है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। ब्यूरो