फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: सुभाष नगर में नशामुक्ति केंद्र पर पुलिस का छापा

विज्ञापन
विज्ञापन
युवाओं को सिरिंज से नशीली दवाई देने का आरोप, मामले की जांच जारी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। बख्शी नगर पुलिस ने सुभाष नगर क्षेत्र में बुधवार एक नशामुक्ति केंद्र में छापा मारा। इस दौरान केंद्र के रिकार्ड की जांच की गई। शिकायत थी कि केंद्र की आढ़ में युवाओं को नशा परोसा जा रहा है। डीएसपी जहीर अब्बास और थाना प्रभारी सतवीर सिंह के नेतृत्व में टीम ने दबिश दी और कुछ सबूत जमा किए।
बताया जा रहा है कि पुलिस ने तीन युवकों को एनडीपीएस मामले में गिरफ्तार किया था। इन युवकों के पास से कुछ सिरिंज बरामद हुई थीं। पूछताछ में युवकों ने बताया कि सिरिंज सुभाष नगर स्थित एक नशा मुक्ति केंद्र से ली हैं। इसके आधार पर पुलिस ने दबिश दी। एसएसपी जम्मू विनोद कुमार का कहना है कि इस मामले में सबूत मिले हैं। इसके अलावा अन्य कोई जानकारी साझा नहीं कर सकते।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस वर्ष अब तक 65 मामले दर्ज
एसएसपी ने बताया कि इस वर्ष जम्मू जिले में नशा तस्करी के 65 मामले दर्ज किए गए हैं। वहीं, 78 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। इनमें से 14 पर नशा तस्करी के अलावा पीएसए लगाया गया। तीन मामलों में आरोपियों की संपत्ति जब्त की गई है। पुलिस ने 27 मामलों में ड्रग्स देने वाले और लेने वाले दोनों का ही पता लगाया है। उन्होंने स्पष्ट किया नशा तस्करों को बख्शा नहीं जाएगा। उनभी संपत्ति को कुर्क करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें