जम्मू। कुख्यात अपराधी सिमरनजीत सिंह को सार्वजनिक सुरक्षा अधिनियम (पीएसए) के तहत गिरफ्तार किया है। चट्ठा निवासी सिमरनजीत पर विभिन्न थानाें में 10 मामले दर्ज हैं। सतवारी पुलिस ने पुख्ता सूचना के आधार पर उसे गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार आरोपी के खिलाफ सतवारी पुलिस स्टेशन में आठ, पुंछ और गंग्याल थाने में एक-एक मामला दर्ज है। एसएचओ सतवारी जेपी सिंह ने इसकी पुष्टि की है। ब्यूरो