जम्मू। नशीली दवाओं की तस्करी के खिलाफ पुलिस का अभियान जारी है। शुक्रवार को पुलिस पोस्ट सिद्धड़ा की टीम ने बजालता चौक पर लगाए विशेष नाके दौरान एक व्यक्ति को 25 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार नाके पर जांच को देखते हुए आरोपी ने भागने का प्रयास किया, लेकिन पुलिस ने उसे कुछ ही दूरी पर पकड़ लिया। आरोपी की पहचान बाबर खान निवासी भगवती नगर (जम्मू) के रूप में हुई है। पुलिस स्टेशन नगरोटा में मामला दर्ज किया गया है। ब्यूरो