मलिक मार्केट स्थित सांझा दरबार पीर बाबा स्थल में देर रात की वारदात
संवाद न्यूज एजेंसी
जम्मू। मलिक मार्केट स्थित सांझा दरबार पीर बाबा स्थल नरवाल में दानपात्र तोड़ कर नकदी चोरी हुई है। यह वारदात शनिवार देर शाम की है।
वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हुई है। इसमें एक चोर दान पात्र के तोड़ कर उससे नकदी निकालता नजर आ रहा है।स्थानीय लोगों ने बताया कि पीर बाबा स्थल में पहले भी दो बार चोरी हो चुकी है। नरवाल पुलिस के पास शिकायत की गई है। पुलिस ने मौके पर पहुंच कर सीसीटीवी खंगाले हैं।