दोमाना। एसपी ग्रामीण कार्यालय जम्मू की ईएसयू टीम ने सोमवार को साढ़े तीन लाख रुपये के 24 मोबाइल फोन मालिकों को सौंपे गए। मोबाइल फोन की गुमशुदगी की रिपोर्ट लोगों की ओर से विभिन्न पुलिस स्टेशनों और चौकियों में दी गई थी। इसके बाद रिपोर्ट संबंधित एसएचओ/आईसीपीपीएस के माध्यम से ईएसयू इकाई तक पहुंची। एसपी ग्रामीण कार्यालय जम्मू की ईएसयू इकाई को मामले को सुलझाने का जिम्मा सौंपा गया। ईएसयू टीम ने एसपी ग्रामीण जम्मू की निगरानी में जिले के विभिन्न इलाकों से 24 लापता मोबाइल फोन बरामद कर लिए। इनकी अनुमानित कीमत करीब साढ़े तीन लाख है। इसके बाद संबंधित मालिकों को थाने बुला कर मोबाइल फोन को उनके हवाले कर दिया गया। संवाद