जम्मू। शहर के छन्नी क्षेत्र में अज्ञात व्यक्ति का शव संदिग्ध परिस्थितियों में तालाब से मिला है। सोमवार दोपहर को कुछ लोगों ने तालाब में इसे तैरते हुए देखा। इसके बाद पुलिस को सूचित किया। मौके पर पहुंची पुलिस ने एसडीआरएफ को बुलाया। एसडीआरएफ की टीम ने शव को तालाब से बाहर निकाला। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ब्यूरो