फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: हरियाणा से फरार दो हत्यारोपी जम्मू से गिरफ्तार

Tue, 22 Apr 2025 02:31 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू। हरियाणा में हत्या के दो आरोपियों को जम्मू से गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी हरियाणा पुलिस ने जम्मू पुलिस के सहयोग से की है। मामले के संबंध में जानकारी हरियाणा पुलिस ने 19 अप्रैल को जम्मू पुलिस को दी थी। इसमें बताया था कि पटुआड़ी गुरुग्राम (हरियाणा) के हत्या मामले के दो आरोपी जम्मू की हरि मार्केट के एक होटल में छिपे हुए हैं। आरोपियों की पहचान रितिक (23) व मोहित (24) निवासी जटुआली, गुरुग्राम (हरियाणा) के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही जम्मू पुलिस व क्राइम ब्रांच पटुआड़ी हरियाणा पुलिस ने हरि मार्केट के होटलों में दबिश दी। इस दौरान एक होटल से दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें