जागरूकता कार्यक्रम के दौरान कॉलेज के छात्र फोटो कॉलेज
जम्मू। गवर्नमेंट डिग्री कॉलेज सिद्दड़ा में सोमवार को एचआईवी एड्स पर एक व्याख्यान हुआ। इसमें छात्रों को एचआईवी एड्स के बारे में शिक्षित किया गया व साथ ही रैली भी निकाली गई। इसका आयोजन रेड रिबन क्लब ने एनएसएस इकाई के साथ व जम्मू-कश्मीर एड्स कंट्रोल सोसाइटी के सहयोग से किया था। रेड रिबन क्लब की संयोजक डॉ. मुसरत चौधरी ने बताया कि एचआईवी एक प्रमुख वैश्विक स्वास्थ्य मुद्दा बना हुआ है। एचआईवी संक्रमण का कोई इलाज नहीं है। उन्हें एड्स के लक्षण, संक्रमण के साथ-साथ जोखिम कारक, निदान और रोकथाम के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का आयोजन कॉलेज के प्राचार्य डॉ. जीएस रकवाल के मार्गदर्शन में हुआ। ब्यूरो