फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: आंधी से बिजली ढांचा अस्तव्यस्त, शाम आठ बजे से कई इलाकों में बिजली गुल

विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

जम्मू। बारिश के साथ आंधी के कारण शहर सहित जिलेभर में बिजली ढांचे को खासा नुकसान पहुंचा है। शनिवार को देर शाम आठ बजे आंधी चलने के कारण न्यू प्लाट, सतवारी, नानक नगर और गांधी नगर सहित कई इलाकों में बिजली गुल हो गई, जो खबर लिखे जाने तक कई इलाकों में बहाल नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

उधर, शुक्रवार रात को भी आंधी के चलते सिद्दड़ा, मझीन, पुराना शहर और जानीपुर सहित कई इलाकों में तारों पर पेड़ों की टहनियां गिरने से बिजली बंद हो गई। बिजली की आपूर्ति सुबह सात बजे ही बहाल हो पाई। इसके अलावा ग्रामीण इलाकों में भी बिजली की आंखमिचौनी रही है। मीरां साहिब, आरएस पुरा और बिश्नाह इलाकों में भी बिजली गुल रही। एक्सईएन जनक सिंह ने बताया कि हवाएं चलने के कारण परेशानी आई है। बिजली बहाली पर काम जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें