कटड़ा। धर्मनगरी में वीरवार देर शाम को पंजाबी गायक मीका सिंह अपने परिवार के साथ मां वैष्णो देवी के चरणों में हाजिरी लगाने पहुंचे। उन्होंने बताया कि मां हर किसी की झोलियां भरती हैं। वह पिछले 20 वर्षों से लगातार मां के दरबार में पहुंच रहे हैं। इससे पहले वह जागरण में गिटार व तालियां बजाया करते थे। आज जो भी उनके पास है, सब मां का दिया हुआ है। आज भी वह कोलकाता से सीधे मां के चरणों में हाजिरी लगाने परिवार के साथ पहुंचे हैं। संवाद