अमर उजाला ब्यूरो
जम्मू। प्रदेश में बच्चों के साथ बड़े भी डेंगू का डंक झेल रहे हैं। रोजाना औसतन 100 नए डेंगू के मामले मिल रहे हैं। जम्मू जिला सबसे अधिक प्रभावित है।
अब तक मिले कुल मामलों में 69 प्रतिशत इसी जिले से हैं। स्कूल शिक्षा विभाग की ओर से बच्चों को पूरी बाजू वाली यूनिफार्म और शरीर के निचले हिस्से को पूरी तरह से ढककर आने की हिदायत जारी की गई है।
विशेषज्ञों के अनुसार अक्तूबर माह में डेंगू के मामले पीक पर जा सकते हैं। अब तक प्रदेश में मिले 2722 डेंगू के मामलों में से जम्मू जिले से ही 1764 मिले हैं। जम्मू शहर के कई इलाके हॉटस्पॉट बन चुके हैं। शहर के लगभग शहरी क्षेत्रों में डेंगू दस्तक दे चुका है। हालांकि, राहत की बात है कि अभी तक आधिकारिक तौर पर किसी डेंगू संक्रमित की मौत नहीं हुई है।
पिछले साल की तुलना में प्रदेश में अब तक लगभग एक जैसे मामले मिले हैं। वर्ष 2023 में अब तक 2820 मामले थे, जो इस बार अब तक 2722 पहुंच चुके हैं। जम्मू के बाद सांबा में 305, कठुआ में 251, उधमपुर में 110, रियासी में 76, राजोरी में 63, पुंछ में 45, डोडा में 47, रामबन में 24, किश्तवाड़ में 6, कश्मीर में 12 और अन्य राज्यों से 19 मामले मिल चुके हैं। वहीं, चिकनगुनिया के अब तक 131 मामले मिल चुके हैं, जिसमें जम्मू से 119 मामले हैं। ए