जम्मू। ऑपरेशन कामधेनु के तहत पुलिस ने मवेशी तस्करों पर शिकंजा कसते हुए एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके साथ ही एक वाहन को जब्त करते हुए चार मवेशियों को तस्करों के कब्जे से मुक्त कराया है। मिली जानकारी के अनुसार मनवाल पुलिस चौकी की पुलिस ने मानसर से कश्मीर घाटी की ओर जा रहे एक चार पहिया वाहन को नाडाल नाके पर चेकिंग के लिए रोका। पुलिस ने वाहन की चेकिंग की तो उसके अंदर चार मवेशी निकले। इसपर पुलिस ने वाहन चालक को गिरफ्तार करते हुए वाहन को जब्त कर लिया। वाहन चालक की पहचान अरुण कुमार निवासी, रामगढ़, जिला सांबा के रूप में हुई है। मामले में थाना झज्जर कोटली में पीसीए एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच जारी है। ब्यूरो