कैंडल मार्च के दौरान कुलपति व अन्य फोटो जेयू
जम्मू। आतंकी हमले के विरोध में बुधवार शाम को जम्मू विश्वविद्यालय के संकाय सदस्यों की ओर से कैंडल मार्च निकाला। इस दौरान दिवंगत पर्यटकों की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की। कुलपति प्रो. उमेश राय सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारियों ने इसमें भाग लिया। कुलपति ने कठिन समय में शांति व सामाजिक सद्भाव बनाए रखने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि हमारी ताकत हमारी एकता के प्रति हमारी प्रतिबद्धता में निहित है। कैंडल मार्च में जम्मू विश्वविद्यालय के सभी संघों के सदस्य शामिल रहे। ब्यूरो