फेडरेशन आफ रिटेलर्स एसोसिएशन की जम्मू क्लब में आयोजित बैठक मेंं भाग तेते पदाधिकारी। स्त्रोत सो
जम्मू। फेडरेशन आफ रिटेलर्स एसोसिएशन की बैठक जम्मू क्लब में आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से संरक्षक यशपाल गुप्ता ने विजय गुप्ता को फेडरेशन का अध्यक्ष मनोनीत किया। फेडरेशन में प्रवीण शर्मा को महासचिव,पवन शर्मा को कोषाध्यक्ष, अर्जुन गुप्ता को उपाध्यक्ष, अजय महाजन को सचिव के पद पर मनोनीत किया गया। उनके मनोनयन पर संजय जंडयाल,आशू गुप्ता, विनय महाजन, राम गुप्ता आदि ने खुशी जताई। सभी मनोनीत सदस्यों ने संगठन के कार्यों को बढ़ाने का संकल्प लिया। ब्यूरो