जम्मू। जम्मू-कश्मीर युवा कलाकार रेखा शर्मा ने 12,000 से अधिक शेयरों के साथ टैलेंट हंट ऑनलाइन प्रतियोगिता जीती है। मनोरंजन चैनल बॉस टीवी पंजाबी, कनाडा द्वारा ऑनलाइन टैलेंट हंट प्रतियोगिता आयोजित की थी। इसमें विश्व भर से दो सौ से अधिक लड़के और लड़कियों ने भाग लिया। रेखा शर्मा ने प्रतियोगी मैं सबसे अधिक शेयर पाकर विजेता होने का गौरव हासिल किया।