जम्मू। जम्मू-कश्मीर कला, संस्कृति और भाषा अकादमी ने सोमवार को केएल सहगल हॉल में प्रसिद्ध शिक्षाविद और साहित्यिक दिग्गज प्रो. राज कुमार द्वारा लिखित आत्मकथा देह धारण का दंड का विमोचन किया। इस कार्यक्रम में जेकेएएसीएल की सचिव हरविंदर कौर, पदमश्री प्रो. ललित मंगोत्रा, पूर्व अतिरिक्त सचिव डॉ. अरविंदर सिंह अमन मौजूद रहे। इस मौके पर हरविंदर कौर ने प्रो. राज कुमार के हिंदी साहित्य और शिक्षा जगत में अपार योगदान की प्रशंसा की। पद्मश्री प्रो. ललित मंगोत्रा ने मंच संभाला और आत्मकथा लेखन की चुनौतियों पर अपने भावपूर्ण विचार प्रस्तुत किए। संवाद