बॉडी बिल्डरों वजन मापने के बाद: फोटो एसो.
जम्मू। जम्मू-कश्मीर बॉडी बिल्डर्स एसोसिएशन (बीबीएजेके) की ओर से बुधवार को बॉडी बिल्डर्स का वजन मापा गया। इसमें कुल 130 प्रतियोगियों ने भाग लिया। यह खिलाड़ी पुरुष, महिला और मास्टर्स श्रेणियों में 25वीं सिल्वर जुबली मिस्टर जेएंडके बॉडी बिल्डिंग एंड फिजिक स्पोर्ट्स चैंपियनशिप 2025 के लिए तैयारी कर रहे हैं। इसका आयोजन 26 अप्रैल को जम्मू के गुलशन ग्राउंड में पुलिस ऑडिटोरियम में हो रहा है। ब्यूरो