वार्ड नंबर सात में रक्तदान शिविर में भाग लेते युवा। स्त्रोत संगठन
जम्मू। शहर के वार्ड सात क्रिश्चियन कॉलोनी में रविवार को रक्तदान शिविर का आयोजन हुआ। इसमें बड़ी संख्या में युवाओं व सामाजिक संगठनों से जुड़े लोगों ने भाग लेकर 28 यूनिट रक्तदान किया। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष व विधायक युद्धवीर सेठी और डाॅ. प्रदीप महोत्रा ने शिविर का शुभारंभ किया। विधायक ने जम्मू ब्लड डोनर्स वेलफेयर सोसाइटी के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सद्भावना का सर्वोच्च रूप है। इसमें एक इंसान रक्त देकर दूसरे की जान बचा सकता है। इस मौके पर भाजपा नेता अमित जॉर्ज सोत्रा, चर्च के पादरी जियोन रिचर्ड, लिली रोज, डिलाइट दुजोन व डॉ. नवनीत कौर आदि मौजूद रहे। ब्यूरो