फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: फ्रिज का कंप्रेशर फटने से लगी आग में झुलसा बुजुर्ग, मौत

Wed, 20 Mar 2024 01:49 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह के सरोर गांव में सोमवार देर रात की घटना
विज्ञापन

किराये के कमरे में अकेले रहता था मध्यप्रदेश में हरिचंद
संवाद न्यूज एजेंसी

बिश्नाह। सरोर में फ्रिज का कंप्रेशर फटने से एक बुजुर्ग की मौत हो गई। उसकी पहचान हरिचंद (60) निवासी मध्यप्रदेश के रूप में हुई है। वह यहां दिहाड़ी मजदूरी करता था और किराये के कमरे में अकेला रहता था। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर शव को परिजनों के हवाले कर दिया है। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार सोमवार देर रात को कमरे में फ्रिज के कंप्रेशर के फटने से आग लग गई। सुबह आसपास के लोगों ने उक्त कमरे से धुआं निकलते देखा तो पुलिस को सूचित किया। पुलिस जब मौके पर पहुंची तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। इसके बाद दरवाजा तोड़कर जब अंदर देखा तो हरिचंद की झुलस कर मौत हो चुकी थी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर उपजिला अस्पताल पहुंचाया और साथ ही उसके परिजनों को सूचित किया। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के हवाले कर दिया गया। वहीं, मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें