फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jammu News: नशे के आदी बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां और तीन माह की बेटी का गले और पेट में कैंची घोंपकर किया कत्ल

Wed, 01 Nov 2023 02:30 AM IST
जम्मू और कश्मीर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, जम्मू
विज्ञापन
विज्ञापन
बिश्नाह के मोर्चापुर गांव की घटना, वारदार के बाद फरार आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
विज्ञापन


-दूसरी शादी से थी तीन माह की बेटी, पत्नी 15 से छोड़कर रह रही है मायके में

रामपाल
बिश्नाह। बिश्नाह के मोर्चापुर गांव में बेटे ने अपनी 60 वर्षीय मां और तीन महीने की बच्ची का कैंची गले और पेट में कैंची घोंपकर कत्ल कर दिया। घटना मंगलवार शाम पांच बजे की है। पुलिस आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है, लेकिन हत्या के पुष्ट कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। गांव के लोगों का कहना है कि युवक नशे का आदी था। घर में चल रहे निर्माण कार्य में जुटे मिस्त्री व मजदूरों ने बताया कि महिला उन्हें छत पर चाय देने आई थी। जैसे ही वह नीचे गई तो कुछ देर बाद चिल्लाने की आवाज आई। उन्होंने नीचे आकर कमरे में देखा तो महिला और छोटी बच्ची खून से लथपथ पड़े थे और पास में कैंची पड़ी थी। युवक बाइक से बाहर की तरफ भाग रहा था। इस पर तुरंत पुलिस और गांव वालों को सूचित किया गया। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर महिला और बच्ची के शव को अस्पताल में पहुंचाया और भागे आरोपी को काबू कर लिया।

जानकारी के अनुसार बच्ची के पेट में कैंची से वार किए गए थे जबकि मां के गले में घाव था। दोनों की मौके पर ही मौत हो गई थी। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहचान जगदेव सिंह उर्फ माइकल (38) जबकि मृत महिला की पहचान कमला देवी के रूप में हुई है, बच्ची के नाम का पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी की पहली पत्नी लगभग सात साल पहले छोड़कर चली गई थी और दो साल पहले उसने दूसरी शादी की थी। अब 15 दिन से दूसरी पत्नी भी बच्ची को उसके पास छोड़कर मायके में रह रही है। मारी गई तीन माह की बच्ची दूसरी शादी से थी और उसे आंगनबाड़ी से रिटायर अध्यापिका दादी पाल रही थी।
विज्ञापन


स्थानीय लोगों ने बताया कि आरोपी और दूसरी बीबी के बीच भी अनबन रहती थी। घटनास्थल पर पहुंचे जम्मू-कश्मीर पुलिस के आलाधिकारी एसपी हेड क्वार्टर रमनीश गुप्ता, एसडीपीओ आरएसपुरा निखिल गोगना तथा बिश्नाह पुलिस थाना अधिकारी विक्रम शर्मा ने प्राथमिक जांच करने के बाद फारेंसिक टीम को बुलाकर वारदात के संबंध में साक्ष्य जुटाए। शवों को उप जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए रखवाया है। बिश्नाह पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धारा 320 और 4-25 के तहत केस दर्ज किया है। एसएसपी विनोद कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ जारी है। कत्ल क्यों किया अभी तक इसकी जानकारी नहीं मिली है। जल्द ही इसका खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन



बेरोजगार था युवक, पिता की पेंशन और अध्यापिका मां की तनख्वाह से चलता था घर
लोगों ने बताया कि युवक कोई भी काम नहीं करता था। घर का गुजारा उसकी मांग को मिल रही पिता की पेंशन और उसकी खुद की तनख्वाह से चल रहा था। अभी घर में निर्माण कार्य चल रहा था। कुछ लोगों का कहना है कि युवक मानसिक परेशान भी रहता था। शायद इसी कारण से उसकी पहली पत्नी उसे छोड़कर चली गई थी। अब दूसरी पत्नी भी मायके में रह रही थी। युवक की मां भी हाल ही में सेवानिवृत्त हुई थी इसलिए घर पर रहकर पोती को पाल रही थी। अंदेशा है कि मां बेटे में वारदात से पहले पैसे को लेकर कुछ कहासुनी हुई होगी। घर के निर्माण में लगे मजदूरों के अनुसार भी घटना से कुछ समय पहले तक एेसा कुछ नहीं था कि वारदात हो जाए। यह सब कुछ अचानक से हो गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें