दुकानदारों को अतिक्रमण नहीं करने की दी हिदायत
संवाद न्यूज एजेंसी
बिश्नाह। नगर पालिका बाजारों में फुटपाथ पर दुकानदारों की ओर से हो रहे अतिक्रमण पर सख्त हो गई है। लोगों की समस्या को देखते हुए मंगलवार को नगर पालिका की टीम ने दुकानों के आगे लाइन लगा कर इससे आगे सामान नहीं रखने की हिदायत दी है।
नगर पालिका के खिलाफवर्जी अधिकारी रिजवाना ने बताया कि कई बार स्थानीय दुकानद्वारों द्वारा दुकान के आगे सामान लगा दिया जाता है, जिससे राहगीरों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। इस देखते हुए नगर पालिका ने यह कदम उठाया है। उन्होंने दुकानदारों को निशान से आगे सामान नहीं रखने की हिदायत दी है। साथ ही ऐसा करने पर सामान जब्त व उचित कार्रवाई की चेतावनी दी है।